टमाटर की स्वादिष्ट चटनी कैसे बनाएं : Tomato Chutney Recipe in Hindi
टमाटर की चटनी खाना तो सभी पसंद करते हैं, अगर खाने के साथ टमाटर की चटपटी चटनी मिल जाए तो खाना तो एकदम टेस्टी हो जाता है और खाना ना खाने वालों का भी मन करने लगता है कि थोड़ा खा ही लेते हैं।
तो आज हम बनाएंगे टमाटर की चटनी वो भी गाँव के तरीके से यानी देशी तरीके में। झटपट बनने वाली टमाटर की चटनी।
4
servings15
minutes15
minutes30
minutesIngredients
8-10 लाल टमाटर
1 प्याज
2 लहसुन की कली
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच राई
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच नमक
1 इंच अदरक कदुकस किया हुआ
1 चम्मच सरसो का तेल
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा कटोरी हरा धनिया
2 पीस साबुत लाल मिर्च
Directions
- अब एक कढ़ाई लेंगे और उसमे 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लेंगे।
- सबसे पहले टमाटर को पानी से अच्छी तरह धो लेंगे, और टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों मे काट लेंगे।
- और गर्म तेल में आधा चम्मच जीरा, लहसुन, और राई साथ ही अदरक डाल देंगे। और हल्का ब्राउन होने दें
- और साबुत लाल मिर्च डाले 1 काटा हुआ प्याज भी डाले और उसे भी भून लें।
- ये सब भून जाए तो अब टमाटर डाल देंगे और 2-3 मिनट पका लेंगे।
- अब टमाटर थोड़ा नरम हो जाए तो उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, डालकर अच्छे से टमाटर को पका लेंगे।
- अब यह पकने के बाद पेस्ट कि तरह बन जायेगा तब उसमे हरा धनिया डाल कर ढक दीजिये और गैस बंद कर लेंगे।
- अब उस पेस्ट को बाउल में निकाल लेंगे और ठन्डी कर लेंगे।
Notes
अब टमाटर की चटनी बन कर तैयार है
अब इसको खाने के साथ परोस दीजिए।
FAQs : Tamatar ki Chutney Recipe
टमाटर चटनी बनाने में कौन से सामग्री आवश्यक हैं?
आपको टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, नमक, हल्दी, अदरक और जीरा लेने होंगे।
टमाटर चटनी को कहां से सुरक्षित रखा जा सकता है?
टमाटर चटनी को ठंडा स्थान पर सुरक्षित रखा जा सकता है, जैसे कि फ्रिज में। यदि आपने इसे ठंडा नहीं रखा है तो इसे जल्द से जल्द खाना ही होगा।
चटनी को ठंडा रखने के लिए क्या करें?
चटनी को ठंडा रखने के लिए, आप उसे एक बर्तन में भर कर रख सकते हैं और उसे ठंडी जगह पर रख सकते हैं। यदि आपके पास एक ठंडी स्थान नहीं है, तो आप चटनी को फ़्रिज में भी रख सकते हैं।
