आंवले का मुरब्बा बनाने की आसान विधि – amla murabba recipe in hindi
आंवला का मुरब्बा जितना खाने मे स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभकारी होता है आंवले मे भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है आंवला का सेवन करने से इम्युन्टी भी बढ़ती है बाल और त्वचा के लिए गुड़कारी है गर्मियों में आंवले का मुरब्बा पेट के लिए फायदेमंद होता है आप आंवले को चटनी, सब्जी, या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में बेहद मददगार है।
आंवला के कई फायदे हैं जिनमें से सबसे आम है कि यह गठिया के दर्द, पाचन तंत्र के लिए अच्छा है, गर्भावस्था, अल्सर, कब्ज, मासिक धर्म में ऐंठन में मदद करता है और यह एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है।
4
servings10
minutes50
minutes300
kcalIngredients
आँवला 1 किलो
चीनी 1.5
काली मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
काला नमक 1 टी स्पून
इलायची 4-5
फिटकरी 1/2 स्पून
पानी 2 गिलास आंवला उबालेंगे
1/2 कप पानी चाशनी के लिए
Directions
- सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर उसे एक बाउल मे भिगोकर रात भर के लिए रख दें।

- अब दूसरे दिन आंवलो को पानी से निकाल कर चम्मच की मदद से छेद कर लेंगे।

- अब गैस चालू कर के एक पतीले मे 2 गिलास पानी गर्म करेंगे पानी पानी मे उबाल आने पर इसमें आँवलो को डाल देंगे हमे आँवलो का ज्यादा नही उबलना है।

- अब एक मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और फिटकरी डाल कर 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें।

- अब 1 घंटे के बाद देखेंगे कि आंवला थोड़ा सॉफ्ट हो गया है तो आँवलो को पानी से निकाल कर अलग रख लेंगे।

- आँवलो को अच्छी तरह से निचोड़ कर इसका पानी निकाल दें।

- आँवलो को चाशनी में पकाने के लिए एक पतीले मे चीनी डालेंगे और आधा कप पानी और अंवालो को डाल देंगे गैस को चालू कर लो फ्लेम मे छोड़ देंगे 6-7 मिनट के लिए

- कुछ देर बाद चीनी मेल्ट होने लगेगा तो इसको मिला देंगे और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें ताकि यह तले मे चिपके नही

- 15 मिनट पकाने के बाद चीनी पूरी तरह घुल गई है लेकिन इसे चलाते ही रहेंगे जब तक चीनी की

- 15 मिनट पकाने के बाद चीनी पूरी तरह से घुल गई है लेकिन इसे चलाते ही रहेंगे जब तक चीनी गाढ़ी चासनी ना बन जाए।

- अब इलायची को क्रश कर के मुरब्बा मे डाल देंगे इससे फ्लेवर अच्छा आएगा।


- अब चासनी को चेक कर लेंगे की यह सेट हो गई है कि नही चासनी को प्याली मे डालते हैं और ठंडी होने के लिए रख देगे चासनी यदि तले मे बैठ जाती है तो मतलब चासनी और मुरब्बा तैयार है।

- फ्लेम को बंद कर देंगे और मुरब्बा को कढ़ाई मे ठंडी होने देते हैं।

- अब मुरब्बा को प्याली मे निकाल लेते हैं और खाने के लिए परोस देंगे।

Recipe Video
Notes
- मुरब्बा को लोहे या एल्युमिनियम के बर्तन में नही बनाना चाहिए मुरब्बा काले पड़ सकते हैं।
आंवले का मुरब्बा खाने से क्या लाभ होता है?
गर्भवती महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टर होता है। चेहरे की रंगत बढ़ाने मे हेल्प करता है। दिल की बीमारियों को दूर रखता है।
सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से क्या फायदा होता है?
आंवले का मुरब्बा पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
मुरब्बा खाने का सही समय क्या है?
सुबह खाली पेट या सुबह के नाश्ते के समय आंवला के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए।
