palak puri banane ki vidhi

पालक पूरी बनाने की आसान रेसिपी – palak puri recipe in hindi

5/5 - (1 vote)

पालक एक ऐसी साग है जो बहुत से लोग खाना पसन्द नहीं करते कुछ बच्चे भी होते हैं जो इसको देख कर मुँह फेर लेते हैं पालक पूरी एक ऐसी रेसिपी है जो उन बच्चों या बड़ों को खिलाने का तरीका है जिसे पालक खाना पसंद नहीं हो पालक खाना तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसे आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स के लिए पैक कर सकते हैं यह पूरी हरे हरे पालक से बनी होती है तभी तो यह हरे हरे दिखते हैं पालक पूरी एक भारतीय रेसिपी है यह भारत मे बेहद लोकप्रिय है इसे हर त्योहारों और विशेष अवसरो पर बनाया जाता है इसे आप सुबह के नाशते, लंच या डिनर में भी बना कर परोस सकते हैं।

Servings

4

servings
Prep time

20

minutes
Cooking time

30

minutes
Calories

300

kcal

इस रेसिपी में आपको पालक पूरी बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Ingredients

  • पालक 200 ग्राम

  • गेंहू का आटा 3 कटोरी

  • हरा धनिया 1/2 कटोरी

  • अदरक का टुकड़ा 1 इंच

  • लहसून की कलियाँ 6

  • हरी मिर्च 4

  • साबुत धनिया 1 टी स्पून

  • नमक 1 छोटे चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

  • घी 2 चम्मच

  • गरम मसाला

  • 2 चम्मच बेसन

  • 250ml तेल

Directions

  • सबसे पहले पालक के पत्तों को साफ कर अच्छे से वास कर लेंगे और एक छलनी में रख देंगे जिससे कि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाये।
  • अब एक पैन लेना है उसमे इन पालक के पत्तों को डाल कर 2 गिलास पानी डालना है और गैस चालू कर इसे 5 मिनट के लिए उबाल लेना है।
  • अब पालक उबल गई है गैस को बंद कर देंगे और पालक को ठंडा कर लेंगे।
  • अब मिक्सी का जार लेंगे और पूरी के लिए मसाला तैयार कर लेंगे उसमे लहसून की कलियाँ, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, साबुत धनिया को बिना पानी डाले पीस कर पियूरि बना लेंगे और एक कटोरी मे निकाल लेंगे उसी जार मे उबले हुए पालक को पीस कर रख लेंगे।
  • अब हम लेंगे एक बाउल और 3 कटोरी गेंहूँ का आटा साथ ही लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला , 2 चम्मच बेसन, और 2 चम्मच घी, और सबको मिला लेंगे और इसमें डालेंगे मसाला जो हमने पीस कर रखा है और अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब इन सब चीजो को मिलाने के बाद इसमे डालेंगे पिसी हुई पालक और थोड़ा थोड़ा डाल कर आटा को गून्द लेंगे अपने आवश्यकता के अनुसार पानी डाल कर आटा सॉफ्ड डो बना लेंगे और 10 मिनट के लिए रख देंगे।

    अब इन सब चीजो को मिलाने के बाद इसमे डालेंगे पिसी हुई पालक और थोड़ा थोड़ा डाल कर आटा को गून्द लेंगे अपने आवश्यकता के अनुसार पानी डाल कर आटा सॉफ्ड डो बना लेंगे और 10 मिनट के लिए रख देंगे।
  • अब 10 मिनट रखने के बाद इसमें तेल डाल कर इसको अच्छे से मलेंगे और इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर पेड़े के आकार मे बना लेंगे।
  • तो अब इन पेड़ों को बना लेंगे गोल गोल पूरी इनको हल्के हाथों से बेलना होगा अब हमने सारी पूरिया बेल कर तैयार कर लिए हैं।
  • अब एक कढ़ाई लेंगे उसमे डाल देना है 250ml तेल और अच्छा गर्म कर लेना है हमे एकदम गर्म तेल मे ही पूरी तलना है हमे पूरी को दबाते हुए ही पूरी तलना है उससे पूरिया फूली फूली बनेंगे अब पूरीयों को हल्का ब्राउन होने के बाद निकाल लेना ऐसे हि सभी पूरियाँ तल लेंगे।
  • अब हमारी सारी पूरियाँ बन कर तैयार है अब आप इसे गरमा गर्म खाने के लिए परोस सकते हैं

Recipe Video

Notes

  • आप इसमें दही भी डाल सकते हैं दही से पूरी का टेस्ट अच्छा हो जाता है।

FAQs :

पालक खाने से क्या होता है?

पालक खाने से एनिमिया रोग से बचाव होता है।

क्या पालक पेट के लिए अच्छी होती है?

पालक मे फाइबर और पानी अधिक मात्रा में होती है जो ये दोनों कब्ज रोकने मे मदद करते हैं।

क्या पालक खाने से कोई नुक्सान भी होता है?

जी हाँ पालक मे फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है जिससे पेट में सूजन और ऐठन की समस्या हो सकती है

निष्कर्ष

पालक पूरी बनाना बहुत ही आसान होता है और खाना भी, अगर आपको ये पालक पूरी अच्छी लगे तो एक बार अवस्य बना कर देखिये और पूरी का आनंद लीजिए अपने समस्त घर परिवार वालों के साथ तो देर नही करिये जल्दी जल्दी बना ही डालिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *